UP- होमगार्ड की बेटी से बलात्कार के बाद हत्या, चार लोग हिरासत में

img

जौनपुर ॥ बदलापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में आरोपा है कि बुधवार को होमगार्ड की बेटी के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

rape

बदलापुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला होमगार्ड की 17 वर्षीय पुत्री का अर्धनग्न शव बुधवार की सुबह घर से करीब सात सौ मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे पाया गया। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में पीड़ित होमगार्ड ने बताया कि रात करीब एक बजे आंख खुली तो उनकी पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात बेटी की तलाश करते रहे, किंतु कुछ पता नहीं चला। सुबह नित्यक्रिया को गये ग्रामीणों ने तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में बेटी का शव देखकर जानकारी दी।

शव की दशा को देखकर परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है। चेहरे व शरीर पर कई जगह चोटों के निशान है। फॉरेंसिक टीम ने खून से लथपथ कपड़े को घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्र किया है। पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

Related News