नई दिल्ली॥ ग्लोबल संकट कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर चिंताओं के बीच होम मिनिस्टर अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ स्थिति पर चर्चा करने के लिए रविवार को मीटिंग की। बैठक में दिल्ली में ग्लोबल संकट से निपटने, अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता, जांच की सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार पर मंथन किया गया। बैठक के बाद दिल्ली की जनता की सुरक्षा और संक्रमण को रोकने के लिए लिए गए अहम फैसलों की सूचना होम मिनिस्टर शाह ने ट्वीट के जरिए।
होम मिनिस्टर ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है। आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली के उपराज्यपाल, और सीएम केजरीवाल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली की जनता की सुरक्षा व इस संक्रमण को रोकने के लिए कई अहम फैसले निर्णय लिए।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तुरंत 500 रेल्वे कोच दिल्ली को देने का निर्णय लिया है। इन रेलवे कोच से न केवल राजधानी दिल्ली में 8 हजार बेड बढ़ेंगे बल्कि ये कोच कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए सभी सुविधाओं से लेस होंगे।
गृहमंत्री ने कहा कि ‘दिल्ली के कन्टेनमेंट जोन में Contact mapping अच्छे से हो पाए इसके लिए घर-घर जाकर हर एक व्यक्ति का व्यापक स्वास्थ्य सर्वे किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट 1 सप्ताह में आ जाएगी। साथ ही अच्छे से मोनिटरिंग हो इसके लिए वहां हर व्यक्ति के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाई जाएगी।
ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñøÓÑïÓñƒÓÑç ÓñàÓñ©ÓÑìÓñ¬ÓññÓñ¥Óñ▓ÓÑïÓñé ÓññÓñò ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ©Óñ╣ÓÑÇ Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñÁ ÓñªÓñ┐ÓñÂÓñ¥ Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñªÓÑçÓñ ÓñªÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ¿ÓÑç AIIMS Óñ«ÓÑçÓñé Telephonic guidance ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ ÓñÁÓñ░Óñ┐ÓñÀÓÑìÓñá ÓñíÓÑëÓñòÓÑìÓñƒÓñ░ÓÑìÓñ© ÓñòÓÑÇ ÓñÅÓñò ÓñòÓñ«ÓÑçÓñƒÓÑÇ Óñ¼Óñ¿Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ Óñ¿Óñ┐Óñ░ÓÑìÓñúÓñ» Óñ▓Óñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ╣ÓÑêÓÑñ Óñ£Óñ┐Óñ©Óñ©ÓÑç Óñ¿ÓÑÇÓñÜÓÑç ÓññÓñò Óñ©Óñ░ÓÑìÓñÁÓñÂÓÑìÓñ░ÓÑçÓñÀÓÑìÓñá Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñúÓñ¥Óñ▓Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ Óñ©ÓñéÓñÜÓñ¥Óñ░ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ£Óñ¥ Óñ©ÓñòÓÑçÓÑñ ÓñçÓñ©ÓñòÓñ¥ Óñ╣ÓÑçÓñ▓ÓÑìÓñ¬Óñ▓Óñ¥ÓñçÓñ¿ Óñ¿Óñé. ÓñòÓñ▓ Óñ£Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ╣ÓÑï Óñ£Óñ¥ÓñÅÓñùÓñ¥ÓÑñ
— Amit Shah (@AmitShah) June 14, 2020
उन्होंने कहा कि राजधानी में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोविड-19 की टेस्टिंग को बढाकर दो गुना किया जाएगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढाकर 3 गुना कर दिया जायेगा। साथ ही कुछ दिन के बाद कन्टेनमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।