Home Remedies: इन घरेलू चीजों से करें होंठों की स्क्रबिंग, फटे लिप्स भी हो जाएंगे सॉफ्ट और सुंदर

img

फटे, बेरंग और डेड स्किन वाले होंठ किसी की भी शक्ल बिगड़ने के लिए काफी होते हैं। फ़टे हुए होठ बदसूरत दिखे के साथ ही दर्द और जलन भी देते हैं। इन होठों पर लिपस्टिक भी अच्छी नहीं लगती है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लिप स्क्रब करना चाहिए। ली स्क्रब करें से ये डेड स्किन हटने के साथ होंठ भी सॉफ्ट रहते हैं। मेकअप करने से पहले आपको इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए कि आपके होंठ साफ हैं या नहीं। आज हम आपको होंठों को एक्सफोलिट यानी स्क्रब करने के आप कुछ घरेलू तरीकों के बारे में बताएंगे।

lip scrub

शक्कर, नारियल तेल और शहद

होंठों को स्क्रब करने सबसे बेहतरीन तरीका है शक्कर, नारियल तेल और शहद। इन तीनों को अच्छे से मिलकर होठों पर लगा लें। ऐसा करने से लिप्स से डेड स्किन तो हट ही जाएगी साथ ही ये होठ भी मॉइश्चराइज हो जायेंगे।

कॉफी और नारियल का तेल

कॉफी में कैफिन होता है जो लिप्स जीवंत करने में मददगार होता है। इसे लगाने के लिए कॉफी और नारियल के तेल को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे होंठों पर लगा लें। कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें क्योंकि इसका स्वाद आपको पसंद नहीं आएगा। इसे हटाने के बाद होंठों पर कोई लिप बाम अप्लाई कर सकते हैं।

शहद, जैतून का तेल और बेकिंग सोडा

होठों पर से डेड स्किन हटाने के लिए आप शहद, जैतून का तेल और बेकिंग सोडा की भी मदद ले सकते हैं। इससे बना स्क्रब लिप्स को काफी सॉफ्ट बनाता है। ध्यान रखें किसी भी तरह की जलन होने पर इसे हटा दें और दोबारा न लगाएं।

नींबू का रस, शहद और शक्कर

कहीं जाने से पहले अगर आप लिप्स पर स्क्रब करना चाहती है तो इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये तीनों चीजें किसी के भी घर में आसानी से मिल जाती हैं। शहद जहां एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है तो वहीं नींबू में विटामिंस होते हैं जो लिप्स को मॉइश्चज करने में मददगार होता है।

टूथ ब्रश आएगा काम

अगर आपके पास समय की कमी है और आप अपने लिप्स को भी खूबसूरत दिखाना चाहते हैं तो होंठों पर लिप बाम लगाने के बाद साफ टूथब्रश को होंठों पर सर्कुलर मोशन में घुमाएं। ऐसा करने से होठों पर मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी और होंठ खूबसूरत दिखने लगेंगे।

Related News