राशिफल 28 जून 2021 : जानिये भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत

img

वृष व कुम्भ को होगा लाभ, मेष व मीन के लोग रखें सेहत का ध्यान, कर्क व मकर राशि के लोगों को मिलेगी राजनीति में सफलता। आइए जानते हैं आज का राशिफल …

मेष : आज धार्मिक यात्रा का योग है। दोपहर 01 बजे के बाद मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। अटके काम बनेंगे। अन्न दान करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष : आज आपका सौभाग्य साथ देगा। लापरवाही से बचें। व्यवसाय में सफलता के योग हैं। तिल का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन : बुध व चन्द्र गोचर से कार्यक्षेत्र में लाभ के संकेत हैं। छात्रों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क : कार्यक्षेत्र में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति से प्रसन्न ररहेंगे। माता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आज कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह : व्यवसाय में विस्तार का योग है। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। छात्रों को कॅरियर में सफलता मिलेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा गोचर वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। गाय को पालक खिलाएं। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

तुला : आज कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है। हुस्सा न करें। प्रोमोशन की संभावना बलवती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गाय को केला खिलाएं। सफेद व नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक : आज बैंकिंग क्षेत्र के जातकों को सफलता के योग हैं। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। मूंग का दान करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

धनु : मंगल का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। पक्षियों को दाना दें। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

मकर : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। राहु व शनि गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

कुंभ : व्यावसायिक काम का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे। मंगल के कर्क में होने से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

मीन : स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। पक्षियों को दाना चुगाएं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Related News