11 मई 2022 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

img

मेष (Aries) : आज नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार को लेकर तनाव रहेगा। आप अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे।

वृष: आज का दिन शिक्षा में सफलता का दिन है। पैसा आ सकता है। आभूषण और कपड़े खरीदने के योग हैं। व्यापार में नए प्रयोग करके आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की ओर अग्रसर होंगे।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन विद्यार्थी करियर से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें. भाग्य की मदद से आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कर्क: आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। शिव पूजा के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

सिंह (Leo): व्यापार में नए अनुबंध से लाभ होगा। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। किसी भी बिजनेस प्लान को आज टालना ठीक नहीं है।

कन्या (Virgo) : नौकरी में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी छवि मजबूत होगी। आप संपर्कों और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। अपनी संपत्ति के बारे में किसी भी जानकारी को गोपनीय रखना बेहद जरूरी होगा।

तुला (Libra) : नौकरी को लेकर प्रमोशन संभव है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लोहा और धातु का व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा है। आपको अपने रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता का दिन है। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए उतावले रहेंगे। आप किसी बाहरी गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। कन्या और धनु राशि के मित्र आज आपके लिए मददगार हैं।

धनु (Sagittarius) : आज आपको नौकरी को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव की संभावना है। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है। गलतियों को दोहराने से बचें।

मकर : राजनीति में तरक्की के योग हैं. व्यापार में सफलता मिलेगी। आप जल्द ही अपना घर बनाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को उत्साहपूर्वक पूरा करेंगे। किसी भी नए बदलाव के लिए खुद को तैयार करें।

कुंभ : व्यापार में नए कार्य शुरू होंगे। कुछ मीठा खाकर घर से निकलने से आपका सारा काम हो जाएगा। शासन प्रशासन से मदद मिलेगी। थोक विक्रेताओं के लिए दिन अच्छा है। संपत्ति को लेकर बहुत सावधान रहें।

मीन (Pisces) : धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में कुछ तनाव की संभावना है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी पारिवारिक मामले पर आपको अपनी पकड़ बनानी होगी। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

Related News