राशिफल 10 जनवरी : आज है कृष्ण पक्ष की द्वादशी, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.42, सूर्यास्त 05.32, ऋतु - शीत पौष कृष्ण पक्ष द्वादशी, रविवार, 10 जनवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
सूर्योदय 06.42, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत
पौष कृष्ण पक्ष द्वादशी, रविवार, 10 जनवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यभार की अधिकता से दिन भागदौड़ में बीतेगा और थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।\
वृषभ राशि
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। मित्रों-परिजनों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ आएगी। आलस्य से बचना होगा, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।
कन्या राशि
तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग रहेंगे। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। हालांकि, कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन अपने प्रयासों से अंतत: कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सफलता प्राप्त प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और भागदौड़ अधिक होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बाहर के खाने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधिक लालच करने से बचे, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
मकर राशि
कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी, लेकिन अंतत: अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। लेन-देन से बचें और निवेश को लेकर सोच-समझकर निर्णय लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नये कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा नहीं है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।