मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है। कार्यों में सफलता मिलने आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की भी अधिकता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, विवादों के साथ कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।
वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। गृह-नक्षत्रों के अनुकूल रहने से आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन पैसों के लेन-देन से बचना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। परिजनों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। वाहन का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिसके चलते मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। काम के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें और खाना-पान का ध्यान रखें।
धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथ में काम करने वालों के सहयोग से कार्यों में सफलता मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश करने से बचना होगा।
कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और कारोबार विस्तार की नवीन योजनाएं बनाएंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।