Horoscope: जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

Horoscope

आज का पंचांग-

दिन: शनिवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: एकादशी श्राद्ध।

विशेष: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती, शुक्र वृश्चिक में।

राशिफल-

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृष: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम लें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: भावुकता में नियंत्रण रखें। संतान या जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संयम से काम लें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या: वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। रचनात्मक प्रयास में व्यवधान आएंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: मन अशांत रहेगा। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, लेकिन संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: सांस्कृतिक या रचनात्मक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

धनु: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

Related News