राशिफल 3 मार्च : आज है कृष्ण पक्ष चतुर्थी-पंचमी, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.42, ऋतु - बसंत फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी/पंचमी, बुधवार, 03 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
सूर्योदय 06.15, सूर्यास्त 06.42, ऋतु – बसंत
फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी/पंचमी, बुधवार, 03 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन होगा। मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे, परंतु मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएंगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएंगे, वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे। लेखनकार्य और सृजनात्मक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का विचार भी कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने हेतु कार्य में आपको सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
सिंह राशि
कन्या राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा होगी, जिसका निराकरण सोचने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होंगे। आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।
तुला राशि
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन चिंतित रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल होगा, वरना परेशानी का कारण बनेंगे। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलें। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में विघ्न आ सकता है।
धनु राशि
मकर राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा और लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में यश-कीर्ति मिलेगी। पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन व्यय में वृद्धि हो सकती है।
कुम्भ राशि
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी ऊपरी अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याह्न के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका कार्य संपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। धन की प्राप्ति होगी।