राशिफल 1 अक्टूबर: जानिये कैसा बीतेगा आज का दिन, क्या कहते है आपके सितारे

img

नई दिल्ली 1 अक्टूबर यूपी किरण। आज से अक्टूबर माह का आरंभ हो रहा है। पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज सूर्य कन्या राशि और चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है।

आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल.

मेष- आज मानसिक उलझनें महसूस हो सकती हैं इसलिए शांत रहें और सकारात्मक भाव से अपने सभी काम को निपटाएं। यदि आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आजके दिन मौज-मस्ती कर सकते हैं।

वृष- आज अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखते हुए बुद्धिमानीपूर्वक काम करने की जरूरत होगी।आज मन में नकारात्मकता का भाव आ सकता है, जिनसे बचकर रहना है। व्याहारिकता के साथ अपने प्राथमिक कामों पर ध्यान लगाएं।

मिथुन- आज कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है। दिन का शुरुआत चुनौतीपूर्ण हो सकती है। मन परेशान लग सकता है ऐसे समय में धीरज रखें। दोपहर बाद हालात सामान्य होते दिखेंगे।  धैर्य बनाए रखें। .

कर्क- ग्रहों की स्थिति मन में हलचल उत्पन्न कर सकती है इसलिए खुद को संयमित रखने की जरूरत है।. साझेदारी में काम कर रहे लोगों को तालमेल बढ़ाने की जरूरत होगी ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।.

सिंह- आज के दिन नारी शक्ति के सम्मान को अहमियत दें। महिलाओं का सम्मान आपके लिए लाभ योग की संभावनाएं बढ़ाएगा। काम की जिम्मेदारी उठाएं। यह तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन भविष्य की राह खोलेगा।

कन्या- आज दिन की शुरुआत अपने पसंदीदा काम से करें। अच्छे कार्य से लाभ प्राप्त होता दिख रहा है, आज नई कार्ययोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।आज विद्यार्थियों के लिए परिश्रम का दिन है, चूक से अमूल्य समय गंवाने का खतरा रहेगा।

तुला-किसी को दुखी करने का असर खुद पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कब्ज संबंधी दिक्कत रहने की आशंका है। सरकारी नौकरी कर रहें लोगों को अपनी कार्यशैली अपडेट रखनी होगी। आज आपके काम की समीक्षा हो सकती है।

वृश्चिक- आज अपने कार्य में बेहज सतर्कता बरतने की जरूरत है। कुछ लोग अनावश्यक लालच दिखाकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में बिना शुभचिंतकों की राय लिए कोई बड़ा सौदा या निवेश करने से बचें। नौकरी कर रहें लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.

धनु- आज अपने आत्मविश्वास को बनाए रखते हुए कदम बढ़ाएं, सफलता निश्चित है। आज आपकी योग्यता सभी को प्रभावित करेगी। निकट के लोगों से सहयोग की भावना बढ़ाएं। अनावश्यक खर्चों से बचें।

मकर- आज आपका बर्ताव आपके लिए सफलता की राह खोलेगा। सभी के साथ तालमेल बनाए रखें। संभव हो तो किसी जानवर को खाना खिलाएं।

कुम्भ- आज के दिन अधिक संयम रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक नाराजगी या बहस काम बिगाड़ सकता है। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है या कहां निमंत्रण आदि मिले तो जरूर जाएं।

मीन- अपनी मानसिक योग्यता का आज भरपूर इस्तेमाल करें। इसलिए जरूरी है कि अपना ध्यान भटकाए बिना खुद को किसी बड़े प्रोजेक्ट या काम में फोकस करें। आज नौकरी कर रहे लोगों के लिए पदोन्नति और सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को विभागीय सम्मान मिल सकता है।

Related News