03 जून 2020 का राशिफल, इस राशि के लोग रहें सावधान

img

सभी 12  राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल …

मेष

किन्ही कारणों से मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। प्रतियोगी परीकक्षाओं में सफलता मिलेगी। आय के स्रोत विकसित होंगे। कारोबार उत्तम रहेगा।

वृष

मन में उहापोह की स्थिति रहेगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवधान के बावजूद सफलता मिलेगी। बातचीत में संयत रहें। धन का आगमन होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज का दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। धन की प्राप्ति के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह

धैर्यशीलताबनाये रखें। कष्ट के बावजूद कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। नकारी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धैर्य बनाये रखें। नौकरी में जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

उहापोह की स्थिति रहेगी। आज आपको गंभीर रहने की आवश्यकता है। सन्तान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में कमी तथा खर्च में वृद्धि की स्थिति रहेगी। यात्रा से बचें।

वृश्चिक

आज पारिवारिक समस्याएं आ सकती सकती हैं। ईश्वर का ध्यान करें। घर बनवाने का योग बन रहा है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु

नकारात्मकता से बचिए। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकर

आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय के स्रोत विकसित होंगे। बातचीत में संयत रहें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ

आय में कमी तथा खर्चों की अधिकता रहेगी। मन में निराशा रहेगी। धार्मिक स्थान यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन साथी से मतभेद हो सकते हैं। पक्षियों को दाना डालें।

मीन

आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में संयत रहने की आवश्यकता है। परिवार का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Related News