15 जून 2020 का राशिफल, आज इन पांच राशि वालों की खुलेगी किस्मत

img

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल …

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला है। आय और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम में सावधानी जरूरी है। भाग्य साथ देगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। पक्षियों को दाना चुगाएं।

वृष

आज का दिन बेहद शुभ है। आपकी आय बढ़ेगी। बकाये अधन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान पर ध्यान दें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

मिथुन

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। गाय को रोटी खिलाएं। समस्याएं जल्द दूर होंगी।

कर्क

आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। काम पर विशेष ध्यान देना होगा। आय के नए माध्यम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। यात्रा से बचें।

सिंह

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आय सामान्य रहेगी और खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। काम के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। किसी गरीब को अन्न व वस्त्र दान करें। समस्याएं हल होंगी।

तुला

आज का दिन उथल-पुथल वाला है। आपको कुछ व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से बचें। आय सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक

आज का दिन फलदाई है। काम के बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी। दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

धनु

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। काम के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनचाही यात्रा से बचें।

मकर

आज का दिन सामान्य रहेगा। संपत्ति से संबंधित काम पूरा होगा। काम के बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ के योग हैं। गाय को गुड़ खिलाएं।

कुंभ

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आय में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मीन

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। यात्रा के योग हैं।

Related News