16 जून 2020 का राशिफल, आज इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत और इस राशि वाले रहें सावधान

img

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल …

मेष

आपके लिए आज का दिन फलदाई रहेगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। काम के बेहतर नतीजे मिलेंगे। मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। ग्रहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृष

आज का दिन चुनौतीपूर्ण होगा। आय में कमी आएगी और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। तनावग्रस्त रह सकते हैं। इसके बावजूद आपके कुछ काम पूरे होंगे। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत में भी सुधार होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।

मिथुन

आज का दिन शुभ रहेगा। आय बढ़ेगी और आपके घर में नै चीजें आ सकती हैं। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। काम के बेहतर नतीजें मिलेंगे। जलदान करें, जल्द रहके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आप अपना काम मन लगा कर करेंगे, जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।

सिंह

आज का दिन बेहतर रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। आय में बढ़ोत्तरी होगी और खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन में सामन्य रहेगा।

कन्या

आज का दिन सामन्य रहेगा। मानसिक चिंता में रहेंगे, लेकिन काम रुकेंगे नहीं। वाद-विवाद से बचें। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। गाय को चारा खिलाएं, रुके हुए काम पूरे होंगे।

तुला

आज का दिन फलदाई रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। आय के श्रोत बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन मजबूत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। काम के बेहतर नतीजे मिलेंगे। यात्रा से बचें।

वृश्चिक

आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। धार्मिक काम में मन लगेगा। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। यात्रा करने से बचें।

धनु

आज का दिन फलदाई होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आज तनाव हो सकता है। काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पक्षियों को दाना चुगाएं।

मकर

आज का दिन आपके लिए विशेष फलदाई रहेगा। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाएंगे और काम के बेहतर नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। किताबें दान करें।

कुंभ

आज का दिन शुभ रहेगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। घर परिवार में खुशियां रहेंगी। काम के बेहतर नतीजे मिलेंगे। मन लगाकर काम करें। आय में बढ़ोत्तरी होगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

मीन

आज का दिन फलदाई रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा से काम को करेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन खर्चे बने रहेंगे। परिवार में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती हैं। काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।

Related News