Horoscope:मकर रा​शि वालों के रोजगार में आज मिलने वाली हैं सफलता

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: अहोई अष्टमी।

राशिफल-

मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशाती प्रगति होगी।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता के कारण मन अशांत हो सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: स्थानांतरण, विभागी परिवर्तन या नया अनुबंध आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

कन्या: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक स्तर पर प्रगति होगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मन अशांत रहेगा। रोग या विरोधी तनाव का कारण बन सकते हंै। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ भी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कुंभ: आर्थिक तनाव रहेगा, लेकिन व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। नए अनुबंध होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

Related News