Horoscope: क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें अपना आज का दिन

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप कुछ अच्छा कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: संतान सप्तमी।

आज की भद्रा: दोपहर 03:12 बजे से रात्रि के 02:11 बजे तक।

राशिफल-

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम बरतें।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। गुरु का परिवर्तन सुखद होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: गुरु और शनि की युति व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगी। आर्थिक सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, लेकिन शनि और गुरु की युति से प्रियजन भेंट होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: शनि और गुरु धन व्यय कराएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

 

Related News