खौफनाक दुर्घटना- गेस्टहाउस में लगी भीषण आग, तीन झुलसे, मचा बवाल

img

दिल्ली ईस्ट के शकरपुर क्षेत्र में मौजूद एक गेस्टहाउस में आज सवेरे सवेरे आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग आंशिक रूप से झुलस गए हैं। फायर ब्रिगेड ने बताया कि प्रातःकाल 5 बजे के लगभग आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं।Fire

जानकारी के मुताबिक गेस्ट हाउस में लगे एक इलेक्ट्रिक मीटर में आग लग गई थी, जो रिसेप्शन लॉबी से होते हुए भीतर तक फैल गई। हालांकि बहती मेहनत-मशक्कत के पश्चात लगभग 7 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

आपको बता दें कि तीन लोग जो आंशिक रूप से झुलस गए थे, उनका इलाज किया जा रहा है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि 5 मंजिला इस गेस्टहाउस में फायर ब्रिगेड के अनुमति के बिना ही गेस्टहाउस का संचालन हो रहा था।

Related News