Horror event: पहले किया गैंगरेप, फिर बाल काटे और कालिख पोतकर गलियों में घुमाया

img

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कस्तूरबा नगर से एक ख़ौफ़नाक वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला का पहले तो अपहरण किया गया। उसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। फिर आरोपियों ने उसके बाल काटे गए और उसके चेहरे पर कालिख पोत कर वहां की गलियों में घुमाया गया। इस घटना की जानकारी महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल करके दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है।

gang rape

पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही महिला के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ के आरोप में चार महिलाओं को भी अरेस्ट किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ ये व्यवहार पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है।

पीड़िता की बहन ने घटना को लेकर बताया कि महिला के पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा था। बाद में उस लड़के ने बीते 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से लड़के के परिवार वालों को लगता था कि उसकी आत्महत्याकी जिम्मेदार वह महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लड़की के चाचा ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें चाकू लगाया और उनकी भतीजी के पास ले गए। बुधवार को लगभग 12 बजे लड़की का कड़कड़डूमा से अपहरण किया गया था।

पीड़िता से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘कस्तूरबा नगर में रहने वाली एक 20 साल की लड़की के साथ अवैध शराब बेचने वालों ने गैंगरेप किया। फिर उसके सिर के बाल मुंडवा कर उसे चप्पल की माला पहनाकर और मुंह काला करके पूरे इलाके में घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।’

Related News