त्योहार से पहले COVID-19 मामलों में भारी गिरावट, 24 घंटे में आए इतने नए केस

img

भारत में COVID-19 के केसों में भारी गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई खबर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 10 हजार 423 मामले पाए गए। हालांकि इस समयावधि में 443 लोगों की COVID-19 संक्रमण के चलते मौत हो गई।

covid 19

वहीं इस मौके पर 15 हजार 21 लोग ठीक होकर घर लौटे। मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 1 लाख 53 हजार 776 मामले एक्टिव हैं, वहीं अब तक कुल 4 लाख 58 हजार 880 लोगों की COVID-19 से मृत्यु हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक COVID-19 से 3 करोड़ 36 लाख 83 हजार 581 लोग डिस्चार्ज हुए। सूचना दी गई कि देश में अब तक COVID-19 के कुल 3 करोड़ 42 लाख 96 हजार 237 मामले पाए जा चुके हैं।

वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि अब तक 61 करोड़ 2 लाख 10 हजार 339 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। वहीं सोमवार को 10 लाख 9 हजार 45 सैंपल्स की जांच हुई। वहीं ICMR ने बताया कि अब तक 61 करोड़ 2 लाख 10 हजार 339 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 6 करोड़ 85 लाख 71 हजार 879 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से सोमवार को 52 लाख 39 हजार 444 खुराकें दी गई।

 

Related News