हैवानियत: पति ने ही दोस्त से कराया पत्नी का रेप, पकड़ा गया तो बताई ये हैरान कर देने वाली वजह

img

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने ही दोस्त से अपनी पत्नी का रेप करा दिया। ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आते ही सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

RAPE

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति उसे खेत में घुमाने की बात कह कर बाइक से जंगल की तरफ ले गया। वहां उसने फोन करके एक और शख्स को बुला लिया। इसके बाद उस शख्स ने पति की शह पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोधियों का फंसाने के लिए कराया पत्नी का रेप

पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि दुष्कर्म के एक घंटे बाद उसके पति ने दोबारा से उसी शख्स को बुलाया और दोबारा से उसके साथ दुष्कर्म करवाया। ये सब होने के बाद उसके पति ने डायल 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया और अपने दो विरोधियों पर पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगते हुए जेल भेजने की बात कही।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस पीड़िता और उसके पति को कोतवाली ले आई। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति गांव के दो अन्य लोगों को फंसाने की कोशिश कर रहा था जबकि दुष्कर्म उसके ही किसी जानने वाले शख्स ने किया है। पीड़िता ने कहा कि सामने आने पर वह उस शख्स को पहचान भी लेगी।

पति गिरफ्तार, साथी की तलाश

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं उसके साथी की तलाश की जा रही है।

Related News