हैवानियत: बेटे ने शराब के नशे में किया मां का रेप, विरोध करने पर पीटा,  जान से मारने की भी दी धमकी

img

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घटी के घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया हैं। यहां एक 55 साल की महिला के साथ उसके ही बेटे ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। महिला अपने दो बेटों के साथ जाफरपुर कलां इलाके में रहती है।

RAPE

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि 15 मार्च की रात को जब उसका छोटा बेटा काम पर गया था। उसी रात उसका बड़ा बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर आया। वह घर में घुसते ही गंदी-गंदी गाली देने लगा और दरवाजे को बंद कर दिया। महिला ने बताया की इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने कहा कि जब उसने शोर मचाने की कोशिश कि तो आरोपी ने उसके मुंह पर तकिया रखकर उसका मुंह दबा दिया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के दूसरे दिन पीड़िता पड़ोस में रहने वाली महिला को सारी बात बताई। इसके बाद उसी महिला ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को अपने साथ थाने ले गई और उसकी काउसलिंग की गई। उसके बाद महिला के बयान पर पुलिस ने उसके बेटे के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

Related News