UP में अर्धविक्षिप्त महिला संग हैवानियत, आरोपी ने पहले किया ये काम फिर की दरिंदगी

img
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया नगर में पुलिस चैकी के समीप ओवर ब्रिज के नीचे गुजर कर रही एक विक्षिप्त महिला (चंदा, बदला हुआ नाम उम्र 36 वर्ष) से दरिन्दगी की गई। घटना शनिवार की रात की है।
rape

होटल मालिक पर आरोप

दबी जुबान आरोप एक ढाबा-होटल चलाने वाले व्यक्ति पर लग रहा है। संचालक होटल बन्द कर फरार है। पुलिस ने महिला को कस्टडी में लिया है और मेडिकल जांच के लिए भेजने की बात कही है।

खाना खिलाने के बाद किया रेप

मिली जानकारी के अनुसार महिला लगभग चार वर्षों से ओवर ब्रिज के आसपास रहती थी। ओवरब्रिज से सटे दक्षिण गोरखपुर सर्विस लेन पर एक होटल स्थित है। होटल संचालक ने महिला को खाना देने के बहाने बुलाया और महिला के साथ होटल में ही रेप किया। सुबह महिला लगभग नग्न अवस्था में रोती मिली तो लोगों ने डायल 112 पर काल किया। सूचना पर तुरंत पहुंच डायल 112 के कर्मियों ने थाने को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और दरिन्दगी की शिकार महिला को कपड़े पहनाकर थाना ले गई।

थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव बोले

प्रभारी थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि महिला को लाया गया है। घटना के बारे में अभी जांच चल रही है। सीओ पीयूषकान्त राय ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद दरिन्दगी के सम्बन्ध में कुछ कहना उचित होगा। कानून के अनुसार जो मामला बनेगा, उस अनुरूप कार्रवाई होगी।
Related News