पति था क्वारंटाइन, तो पुरानी प्रेमी के करीब चली गई बीवी, अब कर रही है ये डिमांड

img

नई दिल्ली॥ इन दिनों जुर्म के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वो बिहार के बेगूसराय जिले का है। जहाँ एक विवाहिता ने बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए साजिश रची, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। इस मामले में अब मामला महिला थाना में है।

woman crime

दरअसल पति के विरोध करने के बाद नगर थाने की पुलिस ने पति-पत्नी और प्रेमी को हिरासत में लेकर महिला थाने को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में खबर के अनुसार, महिला का पति क्वारंटाइन सेंटर में था, जिसके चलते वो आसानी से अपने बॉयफ्रेंड के और करीब आ गई।

इस बीच महिला उपचार कराने के बाहने बेगूसराय पहुंची, जहां प्रेमी को उसने पहले ही सबकुछ बता रखा था। उसके बाद वह पति को चकमा देकर भागने वाली थी कि पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। खबरों के अनुसार, महिला बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कह रही है तो पति गांव में पंचायत बैठाने की मांग कर रहा है।

पढ़िएःयहां की गई सामूहिक आत्महत्या, चार बच्चों सहित 6 शव मिले

खबर के मुताबिक, खगरिया जिले के माथार निवासी अरुण कुमार की शादी बेगूसराय जिले के शकरपुरा निवासी नेहा से एक साल पहले हुई थी। बीते 9 महीने से एक साथ रहने के बाद अरुण अपनी पत्नी को घुमाने के लिए गुजरात ले गया फिर उसे गांव माथर वापस छोड़ दिया।

वहीं पत्नी को घर पहुंचाकर अरुण फिर से गुजरात चला गया और मजदूरी करने लगा। इस दौरान लॉकडाउन में पति के फंस जाने के कारण नेहा अपने मायके चली गई। इसी बीच वह अपने पूर्व प्रेमी कुंदन के और करीब आती गई। फिर गुजरात राज्य से अरुण लौटा तो उसे 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया और 14 दिन क्वारंटाइन में रहने के बाद अरुण जैसे ही अपने ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भागने का प्लान बनाया और इलाज के बहाने बेगूसराय भाग आई।

तो वहीं उसके बाद वक्त रहते पति ने उन्हें पकड़ लिया। मिली खबर के अनुसार, महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के परिजनों से बात करने में लगी हुई है।

Related News