एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बेबी बंप पर पति रणवीर कपूर ने कहा कुछ ऐसा, अब फैंस कर रहे ट्रोल

img

फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके फैंस उनके लिए काफी खुश हैं। उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। वे इस समय खुद को पूरा आराम दे रही हैं। लेकिन रणवीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बेबी बंप पर कुछ ऐसा कहा कि जिससे उनके फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को प्रमोट करने के लिए एक लाइव सेशन किया था, जिसकी वजह से उनके पति रणवीर कपूर ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। दरअसल, रणवीर ने आलिया की प्रेग्नेंट बॉडी को लेकर एक कमेंट कर दिया है, जिस पर उनकी वाइफ आलिया भट्ट का रिएक्शन भी काफी हैरान करने वाले था।

आपको बताते चलें कि यूट्यूब लाइव के दौरान निर्देशक अयान मुखर्जी रणबीर ने कहा कि आलिया की प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शरीर में काफी बदलाव आया है, जिसने आलिया को भी हैरान कर दिया है। इस बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा, अगर आप यह सवाल पूछ रहे हैं कि हम हर जगह फैले क्यों नहीं हैं, तो अभी हमारा ध्यान है …’इसी बीच में उनके पति देव रणबीर यह कहते हुए नजर आते हैं ‘मैं देख सकता हूं कि कोई ही फैल रहा है। ‘ उनका यह कमेंट सुनकर आलिया काफी हैरान हो गईं।

वो इस दौरान नीचे अपने बेबी बंप को देखती हैं, फिर रणबीर को हैरानी से देखती हैं। इसके साथ रणवीर ने अपने बयान को छुपाया और हंसे फिर उनके कंधे को थपथपाते हुए कहा, ‘मजाक … एक क्यूट तरीके से।’ रणवीर का यह कमेंट आलिया के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। वो रणवीर को सोशल मीडिया के जरिए जमकर खरी- खोटी सुना रहे हैं।

 

Related News