प‎‎ति ने अपनी ही प‎‎त्नी को मारी गोली, मौके पर मौत

img

राजस्थान॥ अलवर के गोविंदगढ़ थाना इलाके के सेमला गांव में एक महिला की घर में ही गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामलें में महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने उसके पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। हालां‎कि उसके बाद मृतका का पति भी फरार हो गया है।

बताया जा रहा है ‎कि महिला 3 दिन पहले ही अपने ससुराल आई थी। ‎फिलहाल, हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस दौरान पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस पर पुलिस ने बताया ‎कि यह वारदात सेमला गांव में हुई है, जहां करीब दिन के 4 बजे रिजवाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पढि़एःकरवाचौथ पर वो निहार रही थी आसमान में चांद और पति कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ, पत्नी ने जब देखा ऐसा दृश्य…

इसके अंतर्गत महिला के पीहर पक्ष और स्थानीय लोगों ने कहा ‎कि रिजवाना को गोली उसके पति मुनसेद ने मारी है। ‎जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालां‎कि इसकी सूचना पर गोविंदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद ‎किया।

‎‎जिसके बाद पु‎लिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा ‎दिया। इस मामले में उसके परिजनों ने कहा कि रिजवाना के साथ पहले भी कई बार मारपीट की गई थी और वह 3 दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। हालां‎कि पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालां‎कि उसी दौरान मृतका का पति मुनसेद फरार हो गया। ‎फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related News