‘मायके वालों से लगाव था, मेरा ध्यान नहीं रखती थी…मार डाला’, पति ने कबूला गुनाह

img

नई दिल्ली। एक शख्स ने अपने पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह उसका ध्यान नहीं रखती थी। महिला का अपने पति से ज्यादा अपने मायके वालों से लगाव था। पुलिस की गिरफ्त में आए पति ने यह बात कही। नई दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में शनिवार को एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस को पति पर शक था। वह घटना के बाद से फरार था।

murder

शालीमार बाग पुलिस वारदात के बाद से मृतक महिला के पति की खोजबीन में जुट गई और लोकल इंटेलिजेंस की सूचना पर उसे ट्रेस किया। आरोपी पति को यूपी के जालौन स्थित माधोपुर में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया। हत्या की वजह पूछने पर उसने बताया कि वह अपने मायके वालों से ज्यादा लगाव रखती थी। पति का ध्यान नहीं रखती थी। आरोपी की पहचान रमाकांत के रूप में हुई है।

हमीरपुर की रहने वाली थी सोनी

डीसीपी विजयंता आर्या के मुताबिक, शनिवार सुबह पुलिस को राखी नाम की युवती ने फोन कर बताया था कि उसकी बहन की घर में हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद जीजा मौके से फरार बताया। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान 28 वर्षीय सोनी के रूप में हुई। वह मूलरूप से हमीरपुर (यूपी) की रहने वाली थी। सिंघलपुर गांव में पति रमाकांत के साथ किराए के मकान में रहती थी। आरोपी लेबर है। सोनी के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। उसकी चूड़ियां भी टूटी हुई थीं। उनके तीन बच्चे सोए हुए थे।

और गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी

एसएचओ राजेंद्र सिंह की देखरेख में पुलिस टीम को आरोपी पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। आरोपी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पता करने की कोशिश की गई। राखी ने बताया कि वह हमीरपुर, माधोपुर जा सकता है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां से उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

Related News