दल से तो मिल गए, मगर दिल नहीं मिले! सुर्खियों में आया सिंधिया के दौरे पर लगा ये पोस्टर

img

नई दिल्ली॥ एमपी राज्य में उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद कुछ वक्त के लिए उपचुनाव की तैयारियां रूक गई थी, मगर दोनों के ठीक हो जाने के बाद अब एक बार फिर चुनाव की तैयारियां जोर शोर से शुरु हो गई हैं।

SCINDIA

आज राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिन्धिया इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे, लेकिन सिन्धिया के दौरे से पहले एक पोस्टर को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। सिन्धिया की इंदौर यात्रा पर समर्थकों में उत्साह नजर आया है। मगर सिन्धिया के दौरे को लेकर लगाया गया एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल सिन्धिया के समर्थन मोहन सिंह सेंगर ने उनके दौरे को लेकर पोस्टर लगाया है। इसमें बीजेपी के लगभग सभी दिग्गज नेताओं के फोटो लगाए गए है, मगर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला को स्थान नहीं दिया गया है।

ये पोस्टर सुबह से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खास तौर पर जब खुद ज्योतिरादित्य सिन्धिया कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर जाने वाले हैं। ऐसे में मोहन सेंगर द्वारा सार्वजनिक रूप से इन सीनियर नेताओं की नजरअंदाजी दो नंबर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बड़ी वजह बन सकती है।

Related News