IBPS RRB PO Prelims result 2022 : आईबीपीएस ने जारी किए पीओ प्रीलिम्स 2022 के नतीजें

img

IBPS RRB PO prelims result 2022 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आज यानी 14 सितंबर 2022 को आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा के नतीजें घोषित कर दिए। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपना परिणाम देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके देख सकते है। उम्मीदवार 24 सितंबर, 2022 तक अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्कोरकार्ड भी थोड़ी देर बाद जारी किया जाएगा, परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट की जांच करने की सलाह दी जाती है। वेबसाइट से अपना रिजल्ट स्टेटस डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

How to Check IBPS RRB PO prelims result 2022

  • उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध IBPS RRB PO Prelims Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • डिटेल भरे और लॉगिन करें।
  • आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 2022 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करे और डाउनलोड करें।
  • आवश्यकतानुसार परिणाम का प्रिंट आउट लें।

आपको बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 2022 परीक्षा 20 और 21 अगस्त 2022 को आयोजित हुई थी। प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आईबीपीएस जल्द ही आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।

यह भी पढ़ें-CUET UG Result 2022 : एनटीए इस आधार पर करेगी सीयूईटी स्कोर की गणना

‘Realme Narzo 50i Prime’ launched:इस बजट स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 7999 रुपए, इसमें मिलेंगे 2 वैरिएंट के ऑप्शन

Uttarakhand News : स्कूल में बाथरूम की छत गिरने से बच्ची की मौत, दो अन्य बच्चे घायल

Gujarat News : अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज, ‘सोनिया गांधी को पीएम बनाने की कोशिश कर रही भाजपा’

 

Related News