अगर धोनी ने ठाल लियां ये करना है, तो भगवान भी आकर MS के फैसले को नहीं बदल सकते

img

नई दिल्ली॥ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को युवाओं के मेंटॉर के तौर पर भी जाना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी युवा खिलाड़ियों में ऐसा कॉन्फिडेंस भर देते हैं कि खिलाड़ी सहजरूप से प्रेशर को पीछे छोड़ अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करने लगते हैं।

DHoni

महेंद्र सिंह धोनी वर्षों से भारतीय क्रिकेट टीम व CSK के लिए ये काम कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ इंडियन प्रिमियर लीग में CSK की तरफ से खेल चुके एस. बद्रीनाथ महेंद्र सिंह धोनी को थोड़ा और बेहतर समझते हैं।

बद्रीनाथ ने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी में धोनी को क्षमता नजर आ गई तो फिर वह उसे खुद को साबित करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम देते हैं। बद्रीनाथ ने एक मशहूर अखबरा से बातचीत में बताया कि अगर किसी खिलाड़ी के टैलंट पर धोनी को विश्वास हो जाए तो वह उसे खुद को साबित करने का भरपूर मौका देते हैं।

मगर, महेंद्र सिंह धोनी ये मान लें कि किसी खिलाड़ी में कुछ खास नहीं है तो फिर भगवान भी आकर धोनी को उसके पक्ष में बात करें तो भी उसका फायदा नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल खेलने वाले बद्रीनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा यह महसूस करते हैं कि खिलाड़ियों की भूमिका बहुत अहम है और अधिकतर वक्त मेरी भूमिका यही होती थी कि मैं टीम को मुश्किल हालातों से बाहर निकालूं।

Related News