अगर कोटेदार कम दे रहा राशन और कर रहा है अभद्र व्यवहार तो इन नंबरों पर कर सकते हैं कंप्लेन, होगी कार्रवाई

img

यदि आप भी सरकार से राशन लेते (राशन कार्ड धारक) हैं और जहां से आप राशन लेते हैं (कोटेदार) आपके साथ नापतोल में कमी और अभद्र व्यवहार करते हैं तो आप इन कोटेदारों की शिकायत कर सकते हैं। आज हम आपको इस खबर में यही बताने वाले हैं कि कोटेदारों की शिकायत कहां और कैसे कर सकते हैं। उनको पाठ पढ़ाने के लिए।

Ration

जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से हर प्रदेश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आप इन हेल्पलाइनों पर संपर्क कर कोटेदारों के विरूद्ध कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं।

आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर भी कंप्लेन दर्ज कराने के लिए अवश्य नंबर मिल सकता है। वहां पर राज्यवार नंबर दिया गया है। वहां से नंबर लेकर आप कॉल कर आवश्यक जानकारी देकर डीलर के विरूद्ध कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं। ये नंबर टोल फ्री हैं यानी इन नंबरों पर बात करने के लिए आपको कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।

आप राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल के लिए बनाए गए पोर्टल पर जाकर तो नंबर ले ही सकते हैं, मगर हम आपके लिए यहां पर सभी राज्यों का नंबर दे रहे हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर आप इनका उपयोग कर सकें।

ये रहे कंप्लेन के लिए नंबर

  • अरुणाचल प्रदेश – 03602244290
  • असम – 1800-345-3611
  • बिहार- 1800-3456-194
  • छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
  • गोवा- 1800-233-0022
  • गुजरात- 1800-233-5500
  • हरियाणा – 1800–180–2087
  • हिमाचल प्रदेश – 1800–180–8026
  • झारखंड – 1800-345-6598, 1800-212-5512
  • कर्नाटक- 1800-425-9339
  • केरल- 1800-425-1550
  • मध्य प्रदेश- 181, 1967
  • महाराष्ट्र- 1800-22-4950
  • मणिपुर- 1800-345-3821
  • मेघालय- 1800-345-3670
  • मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891
  • नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
  • ओडिशा – 1800-345-6724 / 6760
  • पंजाब – 1800-3006-1313
  • राजस्थान – 1800-180-6127
  • सिक्किम – 1800-345-3236
  • तमिलनाडु – 1800-425-5901
  • तेलंगाना – 1800-4250-0333
  • त्रिपुरा- 1800-345-3665
  • उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150
  • उत्तराखंड – 1800-180-2000, 1800-180-4188
  • पश्चिम बंगाल – 1800-345-5505
  • दिल्ली – 1800-110-841
  • जम्मू – 1800-180-7106
  • कश्मीर – 1800–180–7011
  • अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह – 1800-343-3197
  • चण्डीगढ़ – 1800–180–2068
  • दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव – 1800-233-4004
  • लक्षद्वीप – 1800-425-3186
  • पुड्डुचेरी- 1800-425-1082

 

Related News