अगर न्‍यूजीलैंड न करता ये गलती तो जरूर बनता World Cup विजेता!

img

झारखंड ।। World Cup 2019 के फाइनल मुकाबले में इंग्‍लैंड ने न्‍यूजीलैंड को हराकर मैच अपने नाम कर लिया है। इंग्‍लैंड 1992 के बाद अब World Cup फाइनल में पहुंचा है। वहीं न्‍यूजीलैंड लगातार दूसरी बार World Cup के फाइनल में पहुंचा लेकिन World Cup जीतने में नाकाम रहा। इस मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था। कि न्‍यूजीलैंड की जीत लगभग तय है।, लेकिन एक ओवर ने मैच का रूख बदल दिया।

इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। गेंद थी न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के हाथ में थी। यहां न्यू जीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा था।

पढ़िए-फाइनल हारने के बाद कप्तान भावुक हुए विलियमसन ने किया खुलासा, बताई हार की असली वजह

50वें ओवर की चौथी गेंद पर ऐसा कारनाम हुआ जिसने मैच का रूख इंग्‍लैंड की ओर मोड़ दिया। ट्रेंट ने मिडल स्टंप पर फुल टॉस गेंद डाली। गप्टिल ने मिडविकेट बाउंड्री से थ्रो किया। उन्होंने डायरेक्ट हिट के लिए खुद को तैयार किया। गुप्टिल ने सीधा थ्रो किया तब स्टोक्स ने छलांग लगाकर क्रीज में पहुंचें और 2 रन लिये।

लेकिन दुर्भाग्‍यवश गेंद सीधे थ्रो की वजह से गेंद बल्‍ले से टकराकर 4 रन के लिए चली गई। इस एक बाल पर 6 रन मिले। इसके बाद अगली 2 गेंदों में 2 रन मिले और 2 रनआउट भी हुए। लेकिन मैच सुपर ओवर में चला गया।

फोटोः) फाइल

Related News