मंगलसूत्र नहीं लाया दूल्हा तो लड़की ने लौटी दी बारात, फिर पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि बन गई मिसाल

img

देवरिया। एक शादी में दूल्हे पक्ष के मंगलसूत्र नहीं लाने पर दुल्हन पक्ष भड़क गया और लड़की ने शादी से भी इंकार कर दिया जिससे बारात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। जब इस बात की जानकारी स्थानीय थानेदार को हुई तो उन्होंने फौरन दूल्हे और दुल्हन पक्ष को थाने बुलाकर समझाया। इसके बाद अगली सुबह दूल्हे पक्ष से मंगलसूत्र खरीदकर मंगवाया गया शादी संपन्न कराई गई। इस दौरान थानेदार ने भाई बनकर लड़की को उसके ससुराल विदा किया और उसे रक्षा का भी वचन दिया।

girl refused to get married

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित गौरीबाजार थाना इलाके के बाकी फुलवरिया का है। बताया जाता है कि इस गांव के हरेराम यादव के घर गोरखपुर के चौरी-चौरा से बारात आई थी। द्वार पूजा की रस्म पूरी हो चुकी थी। कुछ बाराती खाना भी खा चुके थे। सब कुछ सामान्य ढंग से चल रहा था।

मंडप में भी कुछ रस्मे पूरी कर ली गई थी। ऐसे में जब सात फेरे लेने की बात आई, तो पता चला कि लड़का पक्ष शादी में चढ़ावे के लिए कोई जेवरात नहीं लाया है। यहां तक कि मंगलसूत्र भी नहीं लाया गया है। ये बात जब दुल्हन अदिति को पता चली तो वह चुपचाप मंडप से उठकर चली गई और शादी करने से इंकार कर दिया। उधर बारात भी बिना दुल्हन को विदा कराये वापस लौट गई।

इस वाकये की जानकारी जब गौरीबाजार के थानेदार विपिन मालिक को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और दूल्हे संजय यादव समेत लड़की अदिति यादव के भाई को थाने लेकर आए। उन दोनों पूरी रात समझाया-बुझाया गया तब जाकर दुल्हन पक्ष के लोग माने और फिर सुबह दूल्हा और उसके पिता ने मंगलसूत्र समेत चार सेट गहने मंगाए।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पूरे रस्मो-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद लड़की ने थानेदार से कहा, इतना सब कुछ हो गया, उसे डर है कि लड़के वाले उसके साथ गलत व्यवहार न करें। इस पर एसओ विपिन मलिक ने कहा, तुम मुझे भाई मानती हो तो शादी करो, हम वचन देते हैं कि तुम्हें कुछ नहीं होगा, इस दौरान थानेदार ने लड़की को मोबाइल भी गिफ्ट किया।

Related News