अगर घर के लोग बार-बार हो रहे हैं बीमार तो अपनाएं वास्तु के ये अचूक उपाय, मिलेगी निजात

img

बदलते मौसम के साथ ही कई तरह की बीमारियां भी जन्म लेने लगती हैं और लोग बीमार पड़ने लगते हैं। अब कभी कभार बीमार होना चलता है लेकिन अगर आप या फिर आपके परिवार के सदस्य बार-बार बीमार रहे तो ये दिक्कत वाली बात है और इसे गंभरता से लेना चाहिए। आपके घर में सभी सदस्यों के बार-बार बीमार पड़ने की वजह वास्तु शास्त्र से भी जुडी हो सकती है। कहते हैं अगर घर में वास्‍तु दोष है तो इसका असर घर के लोगों की सेहत पर भी पड़ता है और लोग बार-बार बीमार होने लगते हैं। ऐसे में कुछ वास्तु टिप्स अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

VASTU SHASTRA

घर का मुख्‍य द्वार साफ रखें

घर में जब भी कोई नकारात्मक एनर्जी प्रवेश करती है तो वह मुख्य द्वार से ही आती है। ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि मुख्य द्वार पर गंदगी न हो और वह टूटा फूटा भी न हो। इसके साथ ही मुख्‍य दरवाजे पर रोजाना स्‍वास्तिक बनाना चाहिए। यह उपाय करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जायेगा और घर के सदस्यों की सेहत में सुधार होने लगेगा।

ब्रह्म स्‍थान को साफ सुथरा रखें

वास्तुशास्त्र में घर के मध्य भाग को ब्रह्म स्थान का दर्जा दिया गया है। पहले के घरों में ब्रह्म स्थान पर खुला आंगन होता था। मान्यता है कि खुला हुआ ब्रह्म स्थान घर के वास्तु दोषों के दूर करता है लेकिन मौजूदा समय में मकानों में आंगन का चलन लगभग खत्म हो गया है किन्तु आप अपने घर के मध्य भाग को खाली और साफ तो रख ही सकते हैं। यहां गंदगी होने से भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है और बीमारियां बढ़ती है।

मकड़ी के जाले हटाएं

घर में मकड़ी के जाले का होना ही शुभ नहीं होता है। इससे वास्तु दोष पैदा होता है। ऐसे में आपको घर के कोनों, दरवाजों-खिड़कियों आदि को साफ रखना चाहिए। जले नहीं बनने देना चाहिए।

बीम के नीचे न सोएं

घर में जो बीम बने होते हैं उनके नीचे कभी नहीं सोना चाहिए। यहां सोने से सेहत और धन दोनों की हानि होती है। साथ ही वैवाहिक जीवन पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।

सुबह-शाम कपूर जलाएं

घर के वास्तु दोष और नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए सुबह शाम कपूर जलाना चाहिए। इसे जलाने के बाद पूरे घर में एक बार घुमाएं। इस साथ ही घर ऐसा बनवाना चाहिए जिससे सूर्य की रोशनी और ताजी हवा सभी कमरों में आती रहे।

Related News