अगर हथेली में है ये रेखा तो सब कुछ लुटाने के बाद भी प्यार में मिलता है धोखा

img

वैसे तो मेहनती लोगों हाथ की लकीरों से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करते हैं लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बाद भी इंसान को भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलता। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इंसान कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन समय से पहले और भाग्य से ज्यादा उसे कुछ नहीं मिलता। कुछ ऐसा ही प्रेम संबंधों के साथ भी है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ ऐसी रेखाओं के बारे का जिक्र किया गया है जो व्यक्ति के प्रेम संबंधों को दर्शाती हैं। आइए जानते हैं हथेली ये कौन सी रेखाएं हैं।

palmistry

  • हस्तरेखा विज्ञान में कहा गया है कि जब कोई रेखा तर्जनी अंगुली से निकलकर शनि और सूर्य पर्वत को घेरती हुई अनामिका और सबसे छोटी अंगुली के बीच में समाप्त होती है तो इसे वलय कहते है। ऐसे में जिस इंसान की हथेली में शुक्र वलय का योग बनता है, उसे सच्चा प्यार कभी भी नहीं हासिल हो पाता।
  • जिस इंसान की हथेली में शुक्र वलय की रेखा पतली होती है वह बेहद बुद्धिमान और साहसी होता है लेकिन ऐसे लोग प्रेम के मामले में धोखा जाते हैं। इसके साथ ही अगर शुक्र वलय रेखा को विवाह रेखा काटती है तो ऐसे में जातक को वैवाहिक सुख भी नहीं मिल पाता।
  • हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक यदि शुक्र वलय रेखा किसी दूसरी रेखा से मिलकर बहुत गहरी हो जाए तो ऐसे लोग जीवन में कई बार विवाहेत्तर संबंध बनाते हैं।
  • हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अगर शुक्र वलय रेखा पर द्वीप का निशान हो तो ऐसे जातक का पार्टनर उनके खिलाफ षड्यंत्र भी रचता है जिसकी वजह से उसके जीवन में कई तरह के संकट भी आ जाते हैं। इसके साथ ही अगर शुक्र वलय रेखा को सूर्य रेखा काटती है तो ऐसे लोग बुद्धिहीन किस्म के होते हैं।
Related News