अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो समझ लीजिये जल्द मिलने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा

img

सोते समय सपने तो हर कोई देखता है। इनमें से कुछ सपने अच्छे होते हैं तो कुछ बुरे। स्‍वप्‍न शास्‍त्र की मानें तो हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। ये सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति इंसान को सतर्क करते हैं। आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताएंगे जो सुख, धन और अच्छे भाग्य की तरफ संकेत करते हैं।

DREAMS

हाथी

अगर आपको सपने में हाथी दिख जाए तो ये एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपको ढेर सारा पैसा मिलने वाला है। वहीं अगर सपने में सफेद हाथी दिख जाये तो और भी शुभ होता है। स्वप्नशास्त्र में सफेद हाथी को सौभाग्‍य का प्रतीक माना जाता है।
इसे सपने का मतलब है आपका भाग्य चरम पर रहने वाला है।

कमल का फूल

सपने में कमल का फूल देखना भी बेहद एक शुभ होता है। इसका मतलब होता कि आपके पास धन की कमी नहीं होगी। आपको कहीं से अचानक धन मिलने वाला है। बता दें कि कमल धन की देवी मां लक्ष्मी का भी प्रिय फूल होता है।

तोता

सपने में तोता देखना भी शुभ होता है। इस सपने को देखने का अर्थ है कि जल्द ही आपको ढेर सारा धन मिलने वाला है। यह धन आपके किसी जान पहचान वाले के माध्यम से मिलेगा। वहीं सपने में अगर तोता आपके कंधे पर बैठ जाए तो ये अच्छे भाग्य का संकेत होता है।

फलों से लदा पेड़

अगर आपने सपने में फलों से लदा कोई पेड़ देखा है तो समझ लीजिये आप जल्द ही अमीर बनने वाले हैं। इसका मतलब है कि आप मेहनत करते जाएं और फल की चिंता न करिए। आपका भाग्य और मेहनत दोनों मिलकर आपका कोई बड़ा लाभ दिलाएंगे।

मधुमक्‍खी का छत्ता

सपने में मधुमक्‍खी का छत्ता देखना भी बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में बहुत सारी खुशियों आने वाली है। आपकी जिंदगी में जो भी संकट हैं वह सभी दूर हो जाएंगे।

खुद को दूध पीते देखना

अगर आपने सपने में खुद को दूध पीता हुआ देख हो तो ये एक बेहद शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि कही से आपको धन लाभ मिलने वाला है। ये धन आपको किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से मिलेगा। बस आपको जब भी धन कमाने का मौका मिले तो आप उसे हाथ से जाने न दें।

Related News