अगर आप भी हैं धन की समस्या से परेशान तो यहां जाकर करें भगवान गणेश का दर्शन

img

आज का दिन बुधवार हैं और ये दिन भगवान गणेश का होता हैं इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता हैं। देश भर में गणेश भगवान के लाखों मंदिर हैं। सभी मंदिर की कुछ न कुछ खास बात है परंतु आज हम ऐसे मंदिर की बात करेंगे, जिसके बारे में लोग कम ही जानते होंगे।

आज हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के गोबर गणेश मंदिर की। यहां पर हजारों श्रद्धालु रोज भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की कुछ विशेषताएं हैं, जिसका हम आज आपके साथ विस्तार से वर्णन करेंगे।

900 साल का ऐतिहासिक मंदिर

मध्य प्रदेश के महेश्वर नामक जगह पर यह मंदिर स्थित है। ऐतिहासिक तौर पर इसे 900 साल पुराना माना जाता है। इस मंदिर की खास बात है कि भगवान गणेश की मूर्ति गोबर की है, इसीलिए इसको गोबर गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है।

मंदिर का आकार है हैरान करने वाला

मंदिर के बाहरी आकर को देखकर आपको हैरानी होगी। मंदिर का एक बाहरी भाग किसी मस्जिद के गुंबद की तरह दिखाई देता है। यहां के लोगों का मानना है कि औरंगजेब के शासन काल में मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाने का प्रयास किया गया था। हालांकि मंदिर के अंदर का भाग लक्ष्मी यंत्र की तरह है।

अखंड ज्योति

गोबर गणेश मंदिर की खास बात है कि यहां पर 12 साल से अखंड ज्योति भी जल रही है। अहिल्याबाई होल्कर ने करीब 250 साल पहले इस ऐतिहासिक मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था।

स्वास्तिक का महत्व

भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए इस मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाकर लगाते हैं। मनोकामना पूर्ण होने के बाद इस स्वास्तिक को सीधा कर देते हैं।

प्रतिमा में है खास बात

मान्यता है कि गणेश की प्रतिमा में पंचतत्वों का वास है। गोबर में महालक्ष्मी का वास माना जाता है। मंदिर में भगवान गणेश के साथ उनकी पत्नियां रिद्धि और सिद्धि के दर्शन भी हो जाते हैं, इसीलिए मंदिर में दर्शन करने से धन की समस्या खत्म हो जाती है।

Related News