Excercise का नहीं मिल रहा बेहतर रिजल्ट तो जरूर फॉलो करें ये Easy Tips

img

अगर आप भी रोजाना वर्कआउट (Excercise) कर रहे हैं लेकिन आपको उसका बेहतर रिजल्ट नहीं मिल रहा है तो अपनी मांसपेशियों को बिल्ड करने के लिए पोस्ट वर्कआउट रूटीन को फॉलो करना बहुत आवश्यक है। अगर वर्कआउट के बाद आप कुछ रूटीन को फॉलो नहीं करते हैं तो आपकी एक्सरसाइज की पूरी मेहनत बेकार चली जाती है। वहीं कुछ लोगों को यह भी नहीं मालूम होता कि एक्सरसाइज के बाद आखिर किस तरह का रूटीन को फॉलो किया जाए। आइये जानते हैं वर्कआउट के बाद किस तरह के रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है।

Work Out - Excercise

पानी (Excercise)

पानी जीवन में बेहद जरुरी है। पानी अधिक पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। ज्यादा एक्सरसाइज करने के बाद आपके शरीर से पसीने के रूप में बहुत सारा पानी निकल जाता है। इसकी पूर्ति के लिए पानी और तरल पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

एक्सरसाइज (Excercise) करने से पहले और बाद में कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना बेहद आवश्यक होता है। स्ट्रेचिंग न केवल आपकी मांसपेशियों को कसरत के लिए तैयार करने में मददगार होती है बल्कि शरीर को आराम भी देती है। ये शरीर को कूल डाउन करने और दिल की धड़कन को सामान्य स्थिति में लाने में भी मददगार होती है।

हेल्दी स्नैक्स (Excercise)

हेल्दी खाना हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक होता है। वर्कआउट के तुरंत बाद कुछ न्यूट्रिशन युक्त चीजों का सेवन आवश्यक होता है। कोशिश करें की ऐसा स्नैक खाएं जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त हो जैसे पीनट बटर, केला, उबले अंडे और प्रोटीन बार आदि। ये सब एक्सरसाइज (Excercise) के 45 मिनट बाद खाना चाहिए। ये शरीर और मसल्स को स्ट्रेंथ और एनर्जी प्रदान करने में मददगार होता है।

योगा

जिम में वेट उठाना और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Excercise) करना अच्छा होता है लेकिन इसके साथ ही शरीर को आराम की भी आवश्यकता होती है। महीन में जिम से कम से कम दो दिन का ब्रेक लें और कुछ हल्के व्यायाम करें। जैसे प्राणायाम आसनों का अभ्यास करें जो आपके ब्लड फ्लो को नियंत्रित रखने, नींद में सुधार और आपके मन को शांत करने के लिए अच्छे हैं।

Radha Ashtami Vrat कल, इस विधि से करें पूजा, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

Related News