आंखों में जलन से परेशान हैं तो करें इन 5 उपायों से उपचार

img

अक्सर पॉल्यूशन की वजह से घर से बाहर निकलते ही आंखों से पानी आने लगता है, आंखों में जलन और चुभन होने लगती है। ऐसे प्रदूषण में आंखें खोलना भी दूभर हो जाता है। कामकाजी लोग और स्कूल जाने वाले बच्चों को इस परेशानी का ज्यादा सामना करना पड़ता है। तापमान कम होने से मौसम में आद्रता बढ़ जाती है जिसकी वजह से दिन में भी आंखों में सूखापन और जलन की शिकायत रहती है।बदलते मौसम में आप भी आंखों की इन समस्याओं से परेशान हैं तो हम आपको कुछ खास उपायों के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप आंखों की इन समस्याओं का उपचार कर सकती हैं।

eye irritation

आंखों को ठंडा पानी से वॉश करें-

अगर आंखों में जलन और खुजली है तो आंखों को दिन में कई बार ठंडे पानी से वॉश करें। आंखों को ठंडे पानी से वॉश करने से आंखों में जमा मिट्टी और धूल निकल जाती है। ठंडा पानी से आंखों को वॉश करने पर आंखों की सूजन भी कम हो जाएगी।

सन ग्लास का इस्तेमाल करें-

आंखों की हिफ़ाज़त करने के लिए जब भी घर से बाहर निकलें तो आंखों पर सन ग्लास का इस्तेमाल करें। सन ग्लास का इस्तेमाल करने से आंखों का धूल मिट्टी और दूषित गैसों से बचाव होगा।

ग्रीन टी का करें सेवन-

आंखों में जलन और सूजन को कम करने में ग्रीन टी बेहद असरदार है। एंटीबैक्ट्रीयल गुणों से भरपूर ग्रीन टी आंखों की सूजन कम करती है। दिन में दो बार ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी पीने के बाद उसके बैग को फेंके नहीं बल्कि फ्रिज में रख दें। जब बैग ठंडे हो जाएं तो उन्हें आंखों के ऊपर रख लें। टी बैग आपकी आंखों की सूजन को कम करेगा और आंखों की रोशनी बढ़ाएगा।

खीरा का करें सेवन-

आंखों में जलन होने पर खीरा का इस्तेमाल करें। खीरा आंखों की जलन कम करेगा, साथ ही आंखों को ठंडक भी देगा। खीरे का इस्तेमाल करने के लिए उसके टुकड़े काट कर पानी में डाल दें। कुछ समय के बाद उन्हें निकाल कर आंखों पर रख लें आंखों की जलन कम होगी। आप खीरा का इस्तेमाल खाने में भी कर सकते हैं।

एलोवेरा का करें आंखों पर इस्तेमाल-

औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा आंखों पर बेहद असरदार है। इससे जलन और सूजन में बहुत जल्दी आराम मिलता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसे एक कप ठंडे पानी में मिला दें। फिर इसमें कॉटन डुबो कर उसे आंखों पर रखें। दिन में दो से तीन बार यह उपाय अपनाने पर आंखों में जलन और सूजन से राहत मिलेगी।

Related News