धन संबंधित समस्याओं से हैं परेशान तो मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

img

आज यानि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधित समस्या दूर हो सकती है। गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करके आप आर्थिक संकट से बच सकते हैं। गुरुवार का दिन गुरु बृहस्पति को समर्पित है, जिन्हें वृद्धि का कारक माना जाता है।

मां लक्ष्मी

जिस पर गुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है, उन्हें आपार धन की प्राप्ति होती है। इसीलिए गुरुवार के उपाय से धन संबंधित समस्या से निदान मिल सकता है। आइये जानते हैं कि गुरुवार के वह कौन से उपाय हैं, जिनसे आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

1. गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करने से विष्णु और गुरु बृहस्पति अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं, जिनकी कृपा से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

2. गुरुवार के दिन ऋषियों की प्रिय कामधेनु गाय के नाम पर पहली रोटी अवश्य निकालें और उसे किसी गाय को खिला दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

3. गुरुवार के दिन पीपल के पत्ते को धोकर उस पर गंगा जल छिड़कर शुद्ध कर लें। इसके बाद उस पर सिंदूर की मदद से ओम श्रीं ह्रीं श्रीं नमः लिखकर उसेसुखाकर पर्स और गल्ले में रखने से आर्थिक समस्या से निजात मिल सकता है।

4. गुरुवार के दिन समीप के किसी मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ, फल, कपड़ा इत्यादि का दान करने से रोजगार संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं और धन लाभ होता है।

5. हर गुरुवार के दिन केले के पेड़ तले घी का दीया जलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप माता लक्ष्मी की कृपी बरसती है।

Related News