अगर आपका भी रोजाना सुबह नहीं होता है पेट साफ तो करें ये उपाय, दूर होगी परेशानी

img

हेल्थ। अगर आपको भी कब्ज की समस्या है और आपका भी रोजाना सुबह पेट साफ नहीं होता है तो अब परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं। आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे जिनके जरिए आपकी ये समस्या खत्म हो सकती है। तो आइये जानतें हैं उन उपायों के बारे में जिनके सेवन से आपकी ये परेशानी दूर हो सके।

Constipation problem

नींबू पानी

नींबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर कभी कब्ज हो जाए तो एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस और शहद मिलाएं और पी लें।

दूध और दही

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का भी होना जरूरी है। सादे दही से आपको प्रोबायोटिक मिलेगा, इसलिए आप दिन में एक से दो कप दही जरूर खाएं। इसके अलावा यदि बहुत परेशान हैं तो एक गिलास दूध में एक से दो चम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पिएं, लाभ होगा।

आयुर्वेदिक दवा  

सोने से पहले दो या तीन त्रिफला टैबलेट गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवले से बना होता है। ये तीनों पेट के लिए लाभकारी हैं। त्रिफला रात में अपना काम शुरू कर देता है।

खाने में फाइबर

एक दिन में एक महिला को औसतन 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है, वहीं एक पुरुष को 30 से 35 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। अपने पाचन तंत्र को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप हर दिन अपनी जरूरत के अनुसार फाइबर की खुराक ले रहे हैं।

Related News