उत्तराखंड के इन जिलों में रहते हैं तो हो जाएं सावधान, अगले 24 घंटे है बहुत खतरनाक

img

मौसम जानकारों का कहना है कि काफी प्रतीक्षा के उपरांत एक बार फिर उत्तराखंड में मानसून एक्टिव मोड पर आ गया है। वहीं मानसून फिर एक्टिव होने से ग्राउंड से लेकर पहाड़ तक मौसम जानकारों ने बारिश की संभावना जताई है।

Uttarakhand

सोमवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद हो गया हो गया है। यमुनोत्रीधाम समेत यमुनाघाटी में बीते कल मध्य रात्री से हो रही निरंतर वर्षा यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो गया है।

जनपद रुद्रप्रयाग में तड़के से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। टिहरी जिले में सुबह से वर्षा हो रही है। जिले चमोली में मुसलाधार बारिश देर रात से जारी है। बदरीनाथ हाईवे सवेरे सात बजे से पागलनाला में बंद है।

इन जिलों में भयंकर वर्षा बारिश की संभावना

जानकारी के मुताबिक देहरादून के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी जैसे जगहों में अगले 24 घंटे में खतरनाक वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

Related News