Bone Disease से बचना चाहते हैं तो रोजाना करें इन पांच चीजों का सेवन

img

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की जीवन शैली अस्त-व्यस्त हो गयी है। लोग सेहतमंद खाने की बजाय फ़ास्ट फ़ूड पर अधिक डिपेंड हो गए हैं। इसका सीधा असर हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। खराब लाइफस्टइल का सबसे ज्यादा नुकसान हड्डियों को होता है। यही वजह है कि आज के समय में काफी लोग बेहद कम उम्र में ही गठिया, कमर में दर्द और हड्डियों की कमजोरी (Bone Disease) का शिकार हो जाते हैं। आलम यह है कि वर्तमान समय में लोगों के लिए हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।

Bone Disease

हड्डियां हमारे शरीर के आकार, संरचना और शरीर को स्थिर रखने में मददगार होती हैं। कमजोर हड्डियां ऑस्टियोपोरोसिस, रिकेट्स, बोन कैंसर, हड्डियों में संक्रमण जैसी तमाम तरह की समस्याओं (Bone Disease) को जन्म देती हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि आहार, जीवनशैली में बदलाव के साथ शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से इन गंभीर समस्याओं से मुक्त रहा जा सकता है।  आइए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते है जिनका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती हैं और हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

नट्स का करें रोजाना सेवन

स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि हर किसी को रोजाना नट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। अखरोट, पेकान, ब्राजील नट्स और बादाम जैसे मेवे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। कैल्शियम, एंटीऑक्सिडेंट, ओमेग -3 फैटी एसिड और फास्फोरस से युक्त इन नट्स को हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूती देने के साथ शरीर के लिए कई तरह से भी फायदेमंद होते हैं। (Bone Disease)
 

दूध जरूर पियें (Bone Disease)

हड्डियों की मजबूती का जिक्र होते ही लोगों के मन में पहला ख्याल दूध का आता है। हड्डियों के मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन अति आवश्यक होता है और दूध से बेहतर कैल्शियम का स्रोत और कुछ नहीं है। डॉक्टर्स का कहना है कि 100 ग्राम दूध से आसानी से 125 मिली ग्राम कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है।

पालक का सेवन करें

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन-के को भी दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आदि का सेवन करना चाहिए। पालक से आयरन की भी पूर्ति होती है और विटामिन-के भी इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। (Bone Disease)

अंडे (Bone Disease)

आहार विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में प्रोटीन की कमी (Bone Disease) हड्डियों के विकास में बाधक हो सकती है इसलिए आवश्यक मात्रा में प्रोटीन का सेवन भी आवश्यक है। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसे दैनिक आहार में शामिल करके न सिर्फ आप हड्डियों को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं बल्कि यह मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Dulhan करती रही इंतजार, दूल्हे को इस राज्य में नहीं मिली एंट्री, जानें बड़ी वजह
Related News