Weight Gain करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल कर लें ये 5 फूड, जल्द मिलेगा बेहतर रिजल्ट 

img

बहुत से लोग बेहद दुबले-पतले होते हैं और वे वेट बढ़ाने (Weight Gain) के लिए परेशान  रहते हैं फिर भी वे मोटे नहीं हो पाते हैं लेकिन अगर संतुलित और सही डाइट ली जाये तो  वजन आसानी से बढ़ सकता है। आज हम आपको  5 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नाश्ते में खाने पर आप मोटे हो सकते हैं।

अंडे

अंडे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होते हैं।  इन्हें खाने के कई अलग-अलग तरीके भी होते हैं। अगर आप  वजन बढ़ाने (Weight Gain) के लिए अंडे खा रहे हैं तो सबसे बेस्ट है आमलेट बना कर खाएं। आप नाश्ते में मशरूम चीज आमलेट बनाकर भी खा सकते हैं।  इसमें आप लें और मशरूम के साथ चीज और केला भी डाल सकते हैं।  जितना हरा-भरा आमलेट होगा उतना ही फायदेमंद होगा।

ओटमील

वैसे तो नाश्ते में ओटमील को वजन कम करने वाली डाइट में भी शामिल किया जाता है लेकिन, यह वजन बढ़ाने  में भी मददगार होता है। ओटमील को सादा खाने की बजाय इसमें पीनट बटर, केला, दालचीनी का पाउडर और दूध डालकर बनाएं और तब खाएं। इससे  प्रोटीन के साथ ही अन्य पोषक तत्वों की मात्रा भी बढ़ जाती है। (Weight Gain)

केला

नाश्ते में केले खाने से भी वजन आसानी से बढ़ता है। आप 2 केलों का सेवन रोजाना करें। आप  केले का शेक बनाकर पी सकते हैं। इसमें आप सूखे मेवे भी मिला सकते हैं। इसका रिजल्ट भी अच्छा  होता है।

सूखे मेवे

प्रोटीन से भरपूर सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट, किशमिश, खजूर और अंजीर भी वजन बढ़ाते हैं। आप  नाश्ते में ओट्स, शेक्स और सलाद में इन्हें मिलाकर  खा सकते हैं। वहीं स्नैक्स में भी इनका सेवन किया जा सकता है। (Weight Gain)

दूध

चाहे केले का शेक बनाना हो या ओटमील खाना दोनों में ही दूध का इस्तेमाल होता है।  इसके अलावा दूध में सूखे मेवे मिलाकर भी अगर सुबह  नाश्ते में  पीते हैं तो वजन (Weight Gain) पर अच्छा असर दिखता है।

Related News