आर्थिक तंगी से छुटकारा चाहते हैं तो जरूर करें वास्तु के ये उपाय, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

img

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं। वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपायों का जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं क्या हैं वे विशेष उपाय…

Vaastu Shaastra

हिन्दू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना गया है। कहते हैं कि अगर मां की उपासना निर्मल हृदय से की जाती है तो धन और वैभव की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण-पूर्व दिशा धन की दिशा कहलाती है। ऐसे में इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। इस दिशा को हरे-भरे पौधे से सजाएं।

कहते हैं ऐसा करने से फंसा हुआ धन आसानी से वापस मिल जाता है और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी और कुबेर देव की मूर्ति रखना भी शुभ होता है। ऐसा करने से घर में धन-धान्य का भंडार हमेशा भरा रहता है।

शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करना भी शुभ होता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में मां को कमल का पुष्प अर्पित कर श्री सूक्त का पाठ करें। इसके साथ ही सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उन्हें शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा आदि अर्पित करना चाहिए।

शुक्रवार के दिन किसी की मदद करना शुभ होता है। शुक्रवार को घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कहते हैं उस फूल को लगभग एक माह तक रखने के बाद उसकी जगह पर नया फूल रख दें। इससे धन से जुड़ी सभी समस्याएं हल हो जाती हैं।

Related News