चश्मे से छुटकारा चाहते हैं तो आजमाएं ये देसी नुस्खे

img

आंखों के लिए आसान से टिप्स

रोज सुबह अपने मुंह में पानी भरकर आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारे।
खाने में विटामिन A, C और E युक्त फूड्स शामिल करें।
प्रतिदिन 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें और आंखों को रेस्ट दें।
कंप्यूटर या टीवी देखते समय थोड़ी-थोड़ी देर बाग आंखों को आराम दें।
नियमित रुप से योगा व आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासन करें।
सुबह-सुबह ओस पड़ी घास में नंगे पैर घूमें।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए देसी नुस्खे
सौंफ और बादाम

सौंफ और बादाम को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। फिर रात को सोने से पहले 1 चम्मच गर्म दूध में मिलाकर पिएं। अससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

काली मिर्च और घी

काली मिर्च के चूर्ण में देसी घी और मिश्री मिलाकर सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करवे से मस्तिष्क को ताकत मिलेगी और आंखों की रोशनी तेज होगी।

बादाम की चटनी

3-4 बादाम लेकर रोज को भिगोकर रख दें। सुबह उसका छिलका उतारकर इन्हें पीस लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना खाने से धीरे-धीरे आंखों की रोशनवी बढ़ने लगेगी।

 

सेब का मुरब्बा

सेब आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इनके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। अगर आप सेब को कच्चा नहीं खाना चाहते तो इसका मुरब्बा या रस पिएं। ऊपर से एक गिलास पानी पी लें। इससे काफी फायदा मिलेगा।

गाजर का सेवन

गाजर में विटामिन A भरपूर होता है जिसके जूस का नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहे तो गाजर की वजह पपीते का सेवन व जूस पी सकती हैं।

सरसों तेल से मालिश

रोज रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की सरसों तेल से मालिश करें। इससे भी आंखों को काफी फायदा मिलेगा। सरसों तेल को गुनगुना करके इस्तेमाल करें, इससे ज्यादा फायदा मिलेगा।

आंवला का सेवन

आंवला में भी आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले विटामिन्स होते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में अहमियत जरूर दें। रोजाना एक आंवले का सेवन करें। नहीं तो आंवला का मुरब्बा जरूर खाएं। इससे आंखों की रोशनी के साथ-साथ बालों को भी पोषण मिलेगा।

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस : जूता- चप्पल जैसे देसी इलाज के अलावा डॉक्टरों की भी ये सलाह माने

Related News