img

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले ही फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं, मगर उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। फिर कभी मलायका और अर्जुन की चर्चा होती है तो कभी अरबाज खान की लव लाइफ की मगर इन सबके बीच में हैं मलायका। अरबाज खान ने दोबारा शादी कर ली है और इसी बीच मलायका अरोड़ी की इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की गई है। खास बात यह है कि इसका सीधा संबंध सलमान खान से है। तो चर्चा शुरू हो गई है।

मलाइका अरोड़ा ने क्रिसमस का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें मलाइका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इसमें उन्होंने क्रिसमस की खास शुभकामनाएं दी हैं। मगर इन सभी पोस्ट में जो चीज़ सबसे अलग है, वह है बीइंग ह्यूमन क्लोथ्स का टैग।

क्रिसमस पार्टी में मलाइका का लुक काफी बोल्ड है। इस लुक में मलाइका ने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसी बीच उन्हें सलमान खान के बिंग ह्यूमन ब्रांड से खास क्रिसमस गिफ्ट मिला है। इस बात का खुलासा खुद मलाइका ने अपने पोस्ट में किया है। सलमान खान की कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि 'बीइंग ह्यूमन' अब महिलाओं के लिए बिल्कुल नया कलेक्शन लॉन्च करेगी। क्रिसमस और अपने जन्मदिन का जिक्र करते हुए मलाइका ने सलमान की कंपनी द्वारा दिए जाने वाले डिस्काउंट के बारे में भी जानकारी साझा की।