IMD : दिल्ली और उत्तर भारत में भीषण गर्मी, राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, चक्रवाती तूफान को लेकर प्रशासन अलर्ट

img

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। होली बीतने के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मार्च का महीना अभी खत्म भी नहीं हुआ है और राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं साल का पहला चक्रवात असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है। (Weather Report)IMD - Weather Report

चक्रवाती तूफान असानी के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट तक पहुंचने के अनुमान के साथ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शामिल है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुताबिक बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर आज एक दवाब और निम्न दबाव वाले क्षेत्र के 21 मार्च के आसपास एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 22 मार्च को उत्तरी म्यांमार के दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है। (Weather Report)

कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी

आईएमडी (IMD) के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है, साथ ही निकोबार द्वीप समूह में अत्यधिक भारी बार‍िश की संभावना जताई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह प्रशासन ने फोरशोर सेक्टर यानी पोर्ट ब्लेयर और आसपास के द्वीपों के बीच की सेवाएं में जहाजों की निर्धारित नौकायन को रद्द किया है और यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर और टोल-फ्री नंबर जारी किया है। (Weather Report)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आईएमडी के मुताबिक आज से देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में कमी के संकेत हैं। (Weather Report)

कुछ इलाकों में लू चलने का पूर्वानुमान

उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू लिया है जबकि राजधानी दिल्ली का तापमान भी 36 डिग्री तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। लेकिन अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के संकेत व्यक्त किए गए हैं। (Weather Report)

राजस्थान में गर्मी का हाल बहुत बुरा है। शनिवार को जैसलमेर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर और पिलानी सहित पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि पश्चिमी राजस्थान में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी और कहीं-कहीं लू के थपेड़ें भी चलेंगे। वहीं 20 मार्च को पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में लू चलेंगी। (Weather Report)

20 मार्च को वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान

हालांकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण कल से लगभग पूरे भारत में गर्मी में कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। लेकिन अगले 3 दिनों तक विदर्भ के कुछ हिस्सों और अगले 4 दिनों तक पश्चिम मध्य प्रदेश में लू की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 20 मार्च को वेस्टर्न हिमालयन क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके साथ ही कही-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है। (Weather Report)

दूसरी ओर केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, रॉयलसीमा में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी (IMD) ने कहा है कि मौजूदा निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके 21 मार्च को चक्रवातीय तूफान में बदलने की प्रबल आशंका है जो 22 मार्च को उत्तर और उत्तर पूर्व की दिशाओं की ओर बढ़ेगा। अगर यह चक्रवात तूफान का रूप ले लेता है तो इसका नाम असानी होगा। नियमों के मुताबिक इस चक्रवातीय तूफान का असानी नाम श्रीलंका ने दिया है। (Weather Report)

चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग (IMD) ने मछुवारों को सलाह दी है कि अगले बुधवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और आस पास के इलाके और अगले गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में मछली मारने के लिए न जाएं। (Weather Report)

Balco Ram Temple में भागवत कथा का आयोजन, कलश यात्रियों के लिए जगह-जगह पानी-फल-चॉकलेट की व्यवस्था

Related News