साल 2021 के आखिरी चंद्र ग्रहण को लेकर आई अहम खबर, जानें कब लगेगा और क्या होगा इसका असर

img

अबकी बार का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने में अब कुछ ही दिवस शेष हैं। इससे पहले एक चंद्र ग्रहण मई में लग चुका है। वहीं अब वर्ष 2021 का दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने जा रहा है। ये ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को लग रहा है।

आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा को धर्म और ज्‍योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में ये ग्रहण सभी लोगों पर महत्वपूर्ण असर डालेगा। हालांकि ये आंशिक चंद्र ग्रहण होने की वजह से इंडिया के अधिकतर इलाकों में नहीं दिखेगा। ये सिर्फ असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इवाकों में नजर आएगा।

इस राशि के लोग रहें अलर्ट

2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के लोगों को ग्रहण के दौरान बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वे इस दौरान किसी चोट-चपेट का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा उन्‍हें ग्रहण के बाद दान भी करना चाहिए। इस ग्रहण की अनहोनी टल सकती है।

Related News