इंतेजार की घड़ी हुई खत्म, 2022 की इस तारीख को होगा बाफ्टा पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन

img

ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अकादमी पुरस्कार (बाफ्टा) ने सन् 2022 में होने वाले अपने वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम (annual award ceremony) की डेट की घोषणा कर दी है। ये सामारोह 13 मार्च,2022 को होगा। इसकी सूचना बाफ्टा की तरफ से सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिये दी गई है।

Bafta award 2022 announce date

मीडिया के मुताबिक ब्रिटेन में इस पुरस्कार समारोह का प्रसारण बीबीसी वन द्वारा किया जाएगा। हर साल मार्च में आयोजित होने वाला बाफ्टा पुरस्कार समारोह इस साल कोरोना आपदा के चलते देर से आयोजित हुआ था।

इस वर्ष हुए बाफ्टा पुरस्कार समारोह में क्लो झाओ को ‘नोमैडलैंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला था, जबकि फिल्म की प्रमुख एक्ट्रेस फ्रांसिस मैकडोरमैंड को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा एंथनी हॉपकिंस ने ‘‘द फादर’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बाफ्टा पुरस्कार जीता था।

Related News