Dumka में लड़की पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया, युवक जबरन करना चाहता था उससे दूसरी शादी

img

रांची। झारखंड के दुमका (Dumka) जिले में फिर एक लड़की को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक शादीशुदा युवक जबरन उससे दूसरी शादी करना चाहता था लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया जिस पर उनके युवती को मार डालने की कोशिश की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए जरमुंडी के डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि गंभीर रूप से झुलस चुकी लड़की को इलाज के लिए रांची भेजा गया है। घटना जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव की है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजेश राउत ने नानी के साथ सो रही 19 साल की लड़की मारुति कुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लड़की 70 फीसदी तक झुलस गई है। उनके मुताबिक गुरुवार रात लड़की अपनी नानी के साथ सो रही थी, तभी आरोपी राजेश उनके घर में घुसा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।(Dumka)

अचानक हुई इस घटना से घबराए परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची भेज दिया गया। लड़की ने अपने बयान में बताया है कि राजेश राउत ने घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। वह उसके साथ जबरन शादी करना चाहता है। डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि आरोपी राजेश राउत पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला है और इसी साल उसकी दूसरी लड़की से शादी हुई थी। इसके बाद भी वह घायल युवती पर शादी का दबाव बना रहा था।(Dumka)

Rahkeem Cornwall : 77 गेंद, 205 रन, 22 छक्के… 140 किलो के कैरेबियाई खिलाड़ी ने बनाया टी20 में इतिहास!

Virat Kohli watch : विराट कोहली की घड़ी पर टिकीं सबकी निगाहें, इस कीमत में खरीद सकते हैं फ्लैट!

Related News