जागरण में युवती को दोस्ती कर फांसा, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म

img
जोधपुर। नागौर जिले के गोटन की रहने वाली एक  युवती को परिचित के जागरण में जाना भारी पड़ गया। वहां एक बदमाश से दोस्ती हो गई फिर उसने शादी का झांसा देना आरंभ कर दिया। धीरे धीरे यौनाचार करने लगा और उसकी रकम को हड़प कर गया। शादी से भी मुकर गया। पीड़िता ने अब पुलिस की शरण ली है।
rape
मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के गोटन हाल मंडोर थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 साल की युवती ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 2018 में मंडोर इलाके में एक स्थान पर रात्रि जागरण में गई थी। तब उसकी पहचान किसी जितेंद्र नाम के शख्स से हो गई। उसने दोस्ती करने के साथ विवाह प्रस्ताव रखा। बाद में वह शादी का झांसा देता रहा और यौनाचार करने लगा।

धोखाधड़ी एवं दुष्कर्म में केस दर्ज

साल तक वह यौनाचार करता रहा और इस दौरान वह तीन लाख रुपये और उसका सोने का तीन तोला ब्रेसलेट भी ले लिया। जो अभी तक नहीं लौटाया है। आरोपी बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर मंडोर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया है। उसका आज मेडिकल करवाया गया है। नामजद बदमाश के खिलाफ जांच आरंभ की गई है। मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद्र सोनी की तरफ से तफ्तीश की जा रही है।
Related News